पावनसिटी हरदा
किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान संगठनों द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को इंदौर–बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर चक्काजाम कर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाना प्रस्तावित है। आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में किसानों के एकत्रित होने से सामान्य यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस हरदा द्वारा यातायात के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन तथा आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। इसी क्रम में हरदा पुलिस द्वारा निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
भारी वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग
इंदौर से हरदा एवं खंडवा की ओर जाने वाले वाहन
संदलपुर फाटा → दीपगांव → बोरधा → गोपालपुर → ईटावा-इटारसी मार्ग → बड़ी छीपानेर → छोटी छीपानेर → हरदा → खंडवा।
■ *इंदौर से नर्मदापुरम एवं बैतूल की ओर जाने वाले वाहन*
संदलपुर फाटा → भैरूंदा → रेहटी → सलकनपुर → बुधनी → नर्मदापुरम → बैतूल।
हरदा से इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन
हरदा*दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग* → करताना → छोटी छीपानेर → बड़ी छीपानेर → इटारसी → गोपालपुर → संदलपुर फाटा → खातेगांव → इंदौर।
दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग
इंदौर से हरदा आने-जाने वाले हल्के वाहनों के लिए अबगांव कला (नहर मार्ग) → भुन्नास मार्ग → अबगांव खुर्द (छीपानेर मार्ग) → हरदा मार्ग निर्धारित किया गया है ।
पुलिस प्रशासन ने परिवहन व्यवसायियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे दिनांक 15 जुलाई 2026 को यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें तथा पुलिस अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें। आमजन से आंदोलन स्थल की ओर अनावश्यक आवागमन से बचने तथा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपने मार्ग की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। साथ ही हरदा शहर में यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा जानकारी के लिए थाना यातायात, हरदा के दूरभाष क्रमांक 07577-222104 पर संपर्क किया जा सकता है।

