बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित  

हरदा – जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि हरदा 13 जुलाई 2026/* जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन की अध्यक्षता में सोमवार शाम को जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत टास्क फोर्स समिति, आईसीडीएस निगरानी एवं मूल्यांकन समिति तथा वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत गठित समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।जोसेफ जोनाथन की अध्यक्षता में सोमवार शाम को जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत टास्क फोर्स समिति, आईसीडीएस निगरानी एवं मूल्यांकन समिति तथा वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत गठित समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बाल संरक्षण सेवाओं की उपलब्धता, बाल अधिकारों के संरक्षण, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, बालिकाओं के जन्म एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा जन-जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर सीईओ जिपं ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत, विद्यालय एवं आंगनवाड़ी स्तर पर “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, मिशन वात्सल्य, पीएम केयर्स एवं कोविड बाल सेवा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। आंगनवाड़ी जाने योग्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पंजीयन में कमी पाए जाने पर दस्तक अभियान के दौरान घर-घर सर्वे कर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पोषण के संबंध में उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्रों में कोई भी पलंग खाली न रहे। सभी कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण, जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  विवेक शर्मा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply