Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती जैन ने जिला जेल का निरीक्षण किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार खंडवा-मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खंडवा श्रीमती ममता जैन ने  जिला जेल खंडवा का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, ईलाज, पेयजल, मुकदमे में पैरवी के लिये अधिवक्ता होने अथवा नहीं होने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को बताया कि अगर वे निःशुल्क विधिक सहायता चाहते है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अधिवक्ता की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश श्रीमती जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का भी मुआयना किया, जहाँ से कि वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों की पेशी की जाती है। श्रीमती जैन ने जेल में बंधिया से मुलाकात की और और उनके ऊपर किन देशों पर सजा काट रहे हैं उनसे पूछताछ की सभी बंधिया से पूछा गया की जेल में आपको किसी समस्या हो तो बताइए और कहां की आपकी जमानत की पैरवी करने के लिए कोई वकील है कि नहीं उसकी जानकारी भी हमें बता दे जिनके पास तेरा भी करने के लिए वकील नहीं है उनको न्यायाधीश महोदय द्वारा वकील उपलब्ध कराने का आश्वासन किया गया सभी कैदियों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी ली गई और पूछा गया कि जेलर के द्वारा डॉक्टरों की टीम बुलाकर आपका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है कि नहीं इसकी भी कैदियों से जानकारी ली

इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  पियूष भावे, जेल अधीक्षक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी, डॉ. रूपेश चौधरी भी उपस्थित रहे।

What do you think?