Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

मोतियाबिंद की निशुल्क जांच के लिए हरसूद व किल्लौद में शिविर

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खंडवा
खंडवा – मोतियाबिंद रोग की जांचकर मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए इंदौर के चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट व शंकरा आई सेन्टर द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि चोइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इंदौर द्वारा ये शिविर 9 मार्च को हरसूद व किल्लौद, 11 को पंधाना व खण्डवा विजन सेंटर, 12 को मूंदी व छैगांवमाखन, 13 को पुनासा, 16 को सिंगोट व जसवाड़ी, 25 को बोरगांव बुजुर्ग व बगमार, 26 को खालवा, खारकलां व खण्डवा विजन सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।
डॉक्टर जुगतावत ने बताया कि मोतियाबिंद रोग की जांच के लिए शंकरा आई सेंटर इन्दौर द्वारा 10 मार्च को धनगांव व ओंकारेश्वर, 11 को सुन्दरदेव व ढाकना, 16 को हरसूद व खालवा, 17 को सरमेश्वर व गुड़ी, 19 को पटाजन व जलकुआं, 20 जामधड़ व सराय, 23 को छैगांवमाखन व पंधाना, 24 को पांगरा व भगवानपुरा, 25 को मान्दला व झिरनिया, 26 को पुनासा व मूंदी, 30 को जावर व सिहाड़ा में शिविर का आयोजन कर मरीजों का जांच परीक्षण व उपचार किया जायेगा। इसके बाद निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हितग्राहियो का चयन कर उनके निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। डॉक्टर जुगतावत ने मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजो से अपील की है कि वे इन शिविरों में जाकर अपनी आखों की निशुल्क जांच अवश्य करवायें।

What do you think?