मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को

जिला विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा प्रतिनिधित्व का अवसर

ई-विकास पोर्टल को अधिक सुगम बनाने वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से विजेता टीमों को मिलेगा निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का उपहार

वंदे मातरम’ गान के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ 14 अगस्त 2026

हरदा- कृषि उत्पादन आयुक्त  के.सी. गुप्ता, एमडी मार्कफेड  अभिजीत अग्रवाल, नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त  श्रीकांत बनोठ एवं उप सचिव कृषि रोहित सिसोनिया द्वारा मंगलवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों एवं किसानों से चर्चा कर उर्वक प्रदाय के लिये बनाये गये ई-विकास पोर्टल (ई-टोकन) व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने एवं उपयोग के लिये सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान अधिकारियों के दल ने सहकारी समितियों, निजी विक्रेताओं, कियोस्क संचालकों से भी चर्चा कर पोर्टल में सुधार की संभावनाओं को तलाशा। साथ ही फीडबेक प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन सहित कृषि, सहकारिता, मार्कफेड एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा – जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीहरदा 4 अगस्त 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा  अशोक डहेरिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्वेता बम्होरे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।मती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्वेता बम्होरे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में टिमरनी निवासी मिश्रीलाल पाटिल ने अपनी निमाचाकला स्थित भूमि पर बिना अनुमति के विद्युत लाइन डालने के संबंध में शिकायत की, जिस पर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम अबगांव खुर्द निवासी लक्ष्मी बाई बिल्लोरे व हंडिया निवासी असलम खान ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को आवेदिका की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में ग्राम सिंगोदा के ग्रामीणों ने भोमका बाबा मंदिर से ग्राम सिंगोदा तक कुल 3 कि.मी. सड़क मार्ग बनवाने की मांग की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में ग्राम पांढरमाटी निवासी प्रमोद बढ़ोदिया ने ठेकेदार द्वारा मजदूरी की राशि का भुगतान न करने के संबंध में शिकायत की, जिस पर श्रम पदाधिकारी हरदा को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम कड़ोला उबारी निवासी पार्वती बाई ने अपने पति के निधन उपरान्त संबल योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम पिपल्याकला निवासी मनोज कहार ने अपनी बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ न मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को

जिला विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा प्रतिनिधित्व का अवसर

हरदा  मध्यप्रदेश के समृद्ध पर्यटन, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से वर्ष 2016 से आयोजित की जा रही मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 07 अगस्त 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एस.डी.एम. हरदा  अशोक कुमार डेहरिया ने बताया कि इस वर्ष जिले के 92 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराया है। प्रत्येक विद्यालय का तीन सदस्यीय दल अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ प्रातः 8ः30 बजे कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होगा। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य, वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित शीर्ष छह टीमें द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगी। द्वितीय चरण दोपहर 2ः30 बजे से ऑडियो एवं वीडियो राउंड के रूप में आयोजित होगा। इसमें विजेता बनने वाली प्रथम टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता कलेक्टर, जिला हरदा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा तथा जिला शिक्षा अधिकारी, हरदा के मार्गदर्शन में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, हरदा एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी के लिए क्विज मास्टर श्री नितिन कुमार सोनी से मोबाइल नम्बर 9926332084 एवं 7987118510 पर संपर्क किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से विजेता टीमों को मिलेगा निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का उपहार

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को पर्यटन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक जिले की प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 2 रात्रि एवं 3 दिवस के निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन प्रदान किया जाएगा। वहीं, अगली तीन उपविजेता टीमों को 1 रात्रि एवं 2 दिवस के निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन दिया जाएगा। इन कूपनों के अंतर्गत विद्यार्थियों के आने-जाने, आवास, भोजन तथा स्थानीय भ्रमण का संपूर्ण व्यय मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो सके।

 

हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक

14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ेगा वन्दे-मातरम के 150 वर्ष का उत्सव

हरदा – मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त, 2026 तक संपूर्ण जन सहभागिता से चलाया जायेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स को तत्संबंधी निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर्स से कहा गया है कि इस अभियान में जनसामान्य को विगत वर्षों की तरह उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वाधीनता दिवस मनाने एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मानने के लिए सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत शासकीय कार्यक्रम/चर्चाएँ जैसे आयोजन किए जाएंगे। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के साथ जोड़ा गया है।

हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त 2026

प्रदेश में यह जन-आंदोलन 9 से 17 अगस्त 2026 की तिथियों में पूरी जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। सभी जिलों में तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को ‘पत्र लेखन’ जैसे कार्यक्रम तथा तिरंगा संगीत कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा। स्थानीय स्व-सहायता समूहों और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खादी/पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।

अभियान में केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा बाइक तिरंगा ई-बाइक/तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वजबिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा एंथम आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। डिजिटल सहभागिता अभियान में नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने, एवं सोशल मीडिया हेण्डल पर अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

वंदे मातरम’ गान के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न

शासकीय कार्यक्रमों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक सभाओं में जहाँ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जा रहे हो, वहाँ ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रगीत) पहले गाया/बजाया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ होगा। राष्ट्रगीत गायन के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सावधान की मुद्रा में सम्मानपूर्वक खड़े रहेंगे। शासकीय कार्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के निर्धारित छंदों का शुद्ध और गरिमापूर्ण वाचन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी प्रत्यक्ष आयोजनों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराना/प्रदर्शन करना दोनों शामिल किए जाएंगे। इसी तरह, ‘हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट (www.harghartiranga.com) पर नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को अपलोड करने पर तस्वीर पर ‘वंदे मातरम’ अंकित होगा।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ 14 अगस्त 2026

14 अगस्त को देश के विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले और अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिवस को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ मनाया जाएगा। जिला और संभाग स्तर पर शांति मार्च (मौन जुलूस) निकाला जाएगा तथा शहीदों की स्मृति में सभाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों में विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों और मुख्य प्रशासनिक भवनों में विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम और विस्थापितों के संघर्ष को दर्शाने वाली तस्वीरों/अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य ऐतिहासिक पीड़ा को स्मरण करना और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति संकल्पित होना है।

कार्यक्रम में जिलों, विकासखंडों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है जिसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्व-सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, साथ ही स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस अभियान का नेतृत्व करने और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया है। ‘हर घर तिरंगा’ की थीम अनुरूप तिरंगा फहराया जाने एवं इससे सम्बन्धित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं। व्यापक जनभागीदारी के साथ ही www.harghartiranga.com पर झण्डा फहराने की सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अधिकाधिक संख्या में झण्डों की आपूर्ति स्थानीय स्तर से सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही घर, कार्यालय तथा वाहनों पर तिरंगा लगाना, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जाना, हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।

किसान भाई 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा

हरदा – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2026 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा किया जा रहा है। उप संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जिले में खरीफ 2026 में जिले स्तर पर मूंग और पटवार स्तर पर सोयाबीन, मक्का, धान सिंचित, धान असिंचित अधिसूचित है। किसान द्वारा देय प्रीमियम मूंग हेतु 618 रूपये, सोयाबीन हेतु 766 रूपये, मक्का हेतु 694 रूपये, धान सिंचित हेतु 946 रूपये तथा धान असिंचित हेतु 652 रुपए प्रति हेक्टेयर है। उप संचालक श्री ठाकुर ने अऋणी/कालातीत (एन.पी.ए.) कृषक भाईयो से अनुरोध किया है कि, कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक व आधारकार्ड, बटाईदार कृषक के लिए आवश्यक दस्तावेज खोटनामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक व आधारकार्ड तथा कृषि भूमि स्वामी का आधारकार्ड ले जाकर 17 अगस्त से पूर्व फसल बीमा करवाएं। फसल बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाईन नम्बर 14447 पर भी संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply