Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

बूथ लेवल अधिकारी अपना कार्य पूरी गंभीरता से करें

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा-कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने जनपद पंचायत खंडवा के सभाकक्ष में पंधाना विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइजर्स का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है । अतः अपने कार्य को पूरी गंभीरता के साथ मन लगाकर करें । उन्होंने कहा कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन के लिए कार्य कर रहे हैं, इस बात पर हमें गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस आर सोलंकी तथा इलेक्शन सुपरवाइजर श्री प्रफुल्ल शुक्ला भी मौजूद थे।
कलेक्टर  गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि मतदाता सूची त्रुटि रहित होगी तभी स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान संभव है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटि होने की स्थिति में लोगों का चुनाव प्रक्रिया से विश्वास कम होता है। उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेवल अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में किसी भी मृत व्यक्ति या स्थानांतरित हो चुके व्यक्ति का नाम ना रहे। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास करें, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि कोई भी व्यक्ति मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे, इसके लिए जरूरी है कि मतदाता सूची में सभी पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल हों।
इलेक्शन सुपरवाइजर श्री शुक्ल ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों व सुपरवाइजर्स को दिए जा चुके हैं।

What do you think?