Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

शहरों व गांवों में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खण्डवा  कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में समाजसेवी संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ये रक्तदान शिविर आगामी 12 सितंबर को हरसूद के एन.सी.सी. कैंप में, 13 सितंबर को मेडिकल कॉलेज परिसर खंडवा में, 14 सितंबर को कालमुखी के स्वास्थ्य मेले में, 17 सितंबर को सिरपुर में जय महाराणा रक्तदान समूह के सहयोग से, 18 सितंबर को छैगांवमाखन में बजरंग दल के सहयोग से, 19 सितंबर को खालवा में बजरंग दल के सहयोग से आयोजित होंगे। इसके अलावा रक्तदान शिविर 20 सितंबर को पुनासा में बजरंग दल के सहयोग से, 23 सितंबर को एस.एन. कॉलेज परिसर खंडवा में, 24 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंदी में, 25 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्र हरसूद में, 26 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जावर में, 27 सितंबर को पुनासा के स्वास्थ्य केंद्र में, 28 सितंबर को छैगांवमाखन के स्वास्थ्य केंद्र में, 30 सितंबर को जसवाड़ी महाराणा रक्तदान समूह के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बुधवार को जिला अस्पताल के शिविर में 15 यूनिट रक्तदान हुआ
सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि बुधवार को जिला चिकित्सालय में कन्या महाविद्यालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रक्त दानदाताओं द्वारा कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया। उन्होेंने बताया कि रक्तदान शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक व प्रेरित करना है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान जरूरत पड़ने पर समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। डॉ. कौशल ने बताया कि अस्पताल में आने वाले थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों केे मरीजों को बार-बार रक्त चढ़ाना पड़ता है। साथ ही कुपोषित गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव के समय रक्त चढ़ाना पड़ता है।

What do you think?