Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

एनसीसी दिवस पर रक्तदान शिविर सम्पन्न महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने किया रक्तदान

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में  नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में गत दिवस रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं समुदाय में रक्तदान के महत्व को प्रोत्साहित करना था। यह रक्तदान शिविर एनसीसी बटालियन खंडवा के कमान अधिकारी कर्नल के. राजेश के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपेश साबले ने अपने संबोधन में एनसीसी कैडेट एवं युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराया। इस शिविर में एचडीएफसी बैंक यूनिट हेड दिलीप गंगराड़े एवं शाखा प्रबंधक सिविल लाइन ब्रांच अमित सुराणा ने रक्तदान करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र एवं विशेष उपहार प्रदान किया, जिससे अधिक से अधिक युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े। इस शिविर में एस. एन. महाविद्यालय खंडवा, भगवंतराव मंडलोई कृषि महाविद्यालय खंडवा एवं डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय खंडवा के कैडेट एवं एस. एन. महाविद्यालय खंडवा के स्टाफ एवं बटालियन के स्टाफ ने भी ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में कुल 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कुलदीप सिंह फरे, एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनोज कुरील, लेफ्टिनेंट सोहन सिंह डावर भी उपस्थित थे।

What do you think?