Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खंडवा जिले के पंधाना एवं खालवा में खंड स्तरीय रोजगार मेले संपन्न

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा– मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के तहसील पंधाना एवं खालवा में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत खालवा में बुधवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रोजगार के लिए अपना अप्लाई किया खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से भी छात्र-छात्राएं रोजगार मेले में उपस्थित थे  मेले में 6 कंपनियों एलआईसी खण्डवा, कैप्सटोन सिक्युरिटी हैदराबाद, महिमा फाइबर्स भीकनगांव, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, आरसेटी खंडवा तथा वर्धमान यार्नस के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। रोजगार मेले में कुल 115 बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया जिसमें से 66 युवाओं का चयन विभिन्न पदों पर किया गया।
इससेे पूर्व मंगलवार को पंधाना में आयोजित मेले में 8 कंपनी बॉम्बे इंटेलिजेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बॉम्बे, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड अहमदाबाद, कैप्सटोन सिक्युरिटी हैदराबाद, महिमा फाइबर्स भीकनगांव, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, आरसेटी खंडवा, वर्धमान यार्न शामिल हुईं। रोजगार मेले में कुल 106 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया जिसमें से 57 बेरोजगार युवक युवतियों का चयन का विभिन्न पदों पर किया गया।

What do you think?