Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : बिरसा मुण्डा जयंती पर 103 वनग्रामों में आज होंगी विशेष ग्रामसभाएं

1 min read
103 forest villages on Birsa Munda Jayanti
Text Size:

Harda News : भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर 15 नवम्बर को ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत जिले के 103 ग्रामों में विशेष ग्राम सभा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत जिले के 103 ग्रामों में प्रधानमंत्री जनमन अभियान के आधार पर 18 विभागों की कुल 25 योजनाओं से प्रत्येक पात्र जनजातीय परिवार को लाभान्वित किया जाएगा।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने इसके लिये संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये है।
जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग डॉ. कविता आर्य ने बताया कि इस विशेष ग्रामसभा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ग्रामीणों को ‘‘पेसा’’ एवं वन अधिकार अधिनियम के संबंध में बताया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता एवं मद्य निषेध की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार जनजातीय वर्ग के लोगों के लिये आवास, सड़क, पेयजल, बहुद्देशीय भवन, आंगनवाड़ी, पोषण वाटिका, विद्युतीकरण, छात्रावास व आश्रम, मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा दिलाई जाएगी।

What do you think?