Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
Uncategorized

Harda News : मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर 16 व 17 नवम्बर को

1 min read

Harda News : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी गतिविधियों के तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त की जायेंगी। पुनरीक्षण के संबंध में 16 एवं 17 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 तक किया जायेगा। कलेक्टर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2025 तक मतदाता सूची के डाटाबेस को अपडेट कर परिशिष्टों का मुद्रण किया जायेगा। इसके बाद 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में विधानसभावार प्रतिदिन प्राप्त दावे और आपत्तियों की सूची तथा प्रतिमाह मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने तथा हटाने आदि की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in एवं जिले की वेबसाइट harda.nic.in पर नागरिकों के लिये उपलब्ध कराई गई है।

What do you think?