Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

जिला प्रशासन की नीमच में बड़ी कार्यवाही,38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्‍त

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच 
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण एवं शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्‍त करवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार न.पा.नीमच , राजस्‍व विभाग एवं पुलिस की संयुक्‍त टीम ने प्रभावी कार्यवाही कर नीमच शहर के डाक बंगला रोड़ पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने स्थित खेत नम्‍बर 10 और बगीचा नम्‍बर 38 की बहुमूल्‍य जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर, न.पा.के आधिपत्‍य में लिया गया है और न.पा.के आधिपत्‍य का सूचना बोर्ड लगाकर अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई उक्‍त जमीन पर न.पा.नीमच द्वारा संरक्षित करने के लिए प्रीकास्‍ट की बाउण्‍ड्रीवाल का निर्माण किया रहा है। नगर पालिका के अधिकरण किया गया इस जमीन पर नगर पालिका द्वारा उपयोग में लिए जाएगी जिस पर नगर पालिका द्वारा भविष्य में को कोई भी नया कर इस जमीन पर किया जाएगा
नीमच शहर में अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर  पराग जैन, न.पा.नीमच की सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, सीएसपी नीमच, तहसीलदार संतोष कुमार एवं  संजय मालवीय सहित राजस्‍व, न.पा.एवं पुलिस अमला मौजूद था।
तहसीलदार संजय मालवीय ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि नीमच शहर में अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई इस जमीन का उपयोग शहर हित में विभिन्‍न विकास कार्यो और प्रोजेक्‍ट के निर्माण के लिए किया जावेगा। उन्‍होने बताया, कि शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई 4.9 हेक्‍टेयर जमीन शहर के मध्‍य में प्राईम लोकेशन पर होने से इसका बाजार मूल्‍य लगभग 38 करोड़ रूपये बताया जा रहा है।
ज्ञातव्‍य हो, कि जिला प्रशासन द्वारा 30 दिसम्‍बर 2025 को नीमच शहर में राजस्‍व, न.पा. एवं पुलिस की संयुक्‍त टीम द्वारा विभिन्‍न 5 स्‍थानों पर से 42 करोड़ रूपये मूल्‍य की 6.05 हेक्‍टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर, न.पा.नीमच द्वारा अपने आधिपत्‍य में लिया गया है।

What do you think?