Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

वूमेन हॉस्‍टल के निर्माण कार्य का किया गया भूमि पूजन

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र  नर्मदापुरम 

मध्‍यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग अंर्तगत कामकाजी महिलाओ के जीवन को सुलभ एवं आसान बनाने के उददेश्‍य से जिले हेतु स्‍वीकृत 100 सीटर वर्किंग वूमेन हास्‍टल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन गुरूवार 30 अक्‍टूबर को अमृत हॉस्पिटल के सामने माखननगर रोड नर्मदापुरम में किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद लोकसभा श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांसद राज्‍यसभा श्रीमती माया नारोलिया, विधायक सोहागपुर श्री विजयपाल सिंह, अध्‍यक्ष नगरपालिका नर्मदापुरम श्रीमती नीतू यादव, मप्र तैराकी संघ अध्‍यक्ष श्री पीयूष शर्मा, जिला पंचायत अध्‍यक्ष प्रतिनिधि श्री सुधीर पटेल, विधायक प्रतिनिधि नर्मदापुरम श्रीमती सीमा तिवारी, समाजसेवी श्री महेन्‍द्र यादव, समाजसेवी श्री रोहित गौर, जनप्रतिनिधि श्रीमती अर्चना पुरोहित एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियो के आतिथ्‍य में किया गया। कार्यक्रम में श्री हिमांशु जैन मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम, श्री ललित कुमार डेहरिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम, श्री संजय कुमार जैन सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास, श्री दुर्गेश वायकर अनुविभागीय अधिकारी म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल, श्री प्रदीप यादव उपयंत्री, श्रीमती प्रीति यादव परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास शहरी, श्री प्रमोद गौर परियेाजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास ग्रामीण, पर्यवेक्षक एवं स्‍थानीय जन उपस्थित रहे।

➡️कार्यक्रम में श्री दर्शन सिंह चौधरी सांसद लोकसभा ने बताया कि केन्‍द्र एवं राज्‍य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु पूर्ण प्रतिबद्वता से समर्पित भाव से कार्य किये जा रहे है। श्रीमती माया नारोलिया सांसद राज्‍यसभा द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्‍यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे है। नर्मदापुरम जिले में निर्मित होने वाले वर्किंग वूमेन हास्‍टल कामकाजी महिलाओ के जीवन को सरल एवं आसान बनाने की एक मुहिम है। श्री विजय पाल सिंह विधायक सोहागपुर ने कहा कि जिले में कामकाजी महिलाओ हेतु निर्मित होने वाले हास्‍टल जिले के लिये विशेष सौगात एवं जिले की कामकाजी महिलाओ के जीवन को सुलभ बनाने के लिए शासन की सराहनीय पहल है। श्री ललित कुमार डे‍हरिया द्वारा बताया गया कि मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा स्‍कीम फार स्‍पेशल अस्सिंटेस टू स्‍टेट फार कैपिंटल इंवेस्‍टमेंट 2024-25 योजना के अंर्तगत कामकाजी महिलाओ के जीवन को आसान बनाने के उददेश्‍य से मध्‍यप्रदेश के 04 जिलो में वर्किंग वूमेन हॉस्‍टल के निर्माण की स्‍वीकृति प्रदान की गयी है। जिनमें नर्मदापुरम एक है। भवन की प्रशासकीय स्‍वीकृति 1077 लाख एवं निर्माण एजेंसी म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसरंचना विकास निगम भोपाल निर्धारित की गयी है। उपस्थित अतिथियो द्वारा हॉस्‍टल निर्माण का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद गौर परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ग्रामीण द्वारा किया गया।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Darshan Singh Choudhary Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

What do you think?