Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खंडवा जिले के नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 13 अगस्त निशुल्क आवेदन कर सकते हैं 

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा-पीएम  जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना में प्रति वर्ष अनुसार सत्र 2026-27 के लिये कक्षा छटवीं में ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई थी, जो कि 13 अगस्त कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन निःशुल्क एडमिशन पोर्टल से लिंक https://navodaya.gov.inपर किया जा सकता है।

विद्यालय के प्राचार्य  सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन फार्माें की संख्या कम होने के कारण जिलेवार समीक्षा कर उतरोत्तर ऑनलाइन फार्म में जिले के कक्षा 5वीं के छात्रों के ऑनलाइन फार्मों में वृद्धि हेतु यह तिथि बढ़ाई गई है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा खण्डवा जिले के सभी 7 विकासखण्डों हरसूद, खण्डवा, पंधाना, छेगावमाखन, पुनासा, खालवा, किल्लोद मुख्यालयों पर 13 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी।

प्राचार्य  शर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रवेश परीक्षा (कक्षा-6वीं), 2026 के लिए पात्रता अभ्यर्थी खंडवा जिले का निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी खंडवा जिले के किसी शासकीय/अर्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में पूरे सत्र 2025-2026 में अध्ययनरत हो। जिन छात्रों को आवेदन करना है उनके की  जन्मतिथि दिनांक 1 मई, 2014 से 31 जुलाई, 2017 हो।

What do you think?