खंडवा – जिला शिक्षा केंद्र खंडवा के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एस सोलंकी ने बताया कि जिले में विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षको के रिक्त पदों की पूर्ति की जाना है। इसके लिए शिक्षा विभाग एवं जनजाति कार्य विभाग में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक या माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची प्राप्त कर जिला शिक्षा केन्द्र खंडवा के सूचना पटल पर 24 जुलाई को चस्पा कर दी गई है। वरिष्ठता सूची में नाम, क्रम, आदि के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति लेना चाहें तो 31 जुलाई शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक जिला शिक्षा केन्द्र खंडवा आवेदन दे सकते है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा।

Leave a Reply