Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

शिक्षा के लिए शैक्षिक नवाचार के तहत आयोजित विषय शिक्षकों की कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए कहा

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने  टाउनहॉल नीमच में जिले में गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा के लिए शैक्षिक नवीन  के तहत आयोजित विषय शासकीय शिक्षकों की कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए कहा, कि जिले की सभी शासकीय विद्यालयों के शिक्षकगण सभी विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी विद्यालयों के शतप्रतिशत विद्यार्थी 75 प्रतिशत से अधिक अंक हांसिल कर उत्‍तीर्ण हो। यह लक्ष्‍य रखकर सभी शिक्षक अध्‍यापन कार्य करवाएं। बोर्ड परिक्षाओं में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो। सभी शिक्षक विद्यार्थियों को समर्पित होकर अध्‍यापन करवाए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्‍णव, जिला शिक्षा अधिकारी  सुजानमल मांगरिया सहित जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यगण, संकुल प्राचार्य, जिले के सभी विद्यालयों के गणित, भौतिकी, रसायन एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षकगण, विषय विशेषज्ञ मास्‍टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।
कार्यशाला में शिक्षकगणों को सम्‍बोधित करते हुए कलेक्‍टर ने कहा, कि शिक्षकगणों पर देश की भावी पीढ़ी के निर्माण की अहम जिम्‍मेदारी है, वे इस जिम्‍मेदारी को पूरी निष्‍ठा एवं समर्पण के साथ निभाए। पूरी ऊर्जा एवं मेहनत से कार्य करें और बच्‍चों के भविष्‍य निर्माण के लिए कार्य करें।
कलेक्‍टर ने शिक्षकगणों का आव्‍हान किया, कि वे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में आने के लिए प्रेरित करें। गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा के लिए दिन प्रतिदिन विद्यार्थियों को प्रतिदिन प्रेक्टिस करवाए। विद्यार्थियों को एक दूसरे की मदद करते हुए आगे बढ़ने के लिऐ प्रेरित करें। जिला स्‍तर से हर विषय के लिए प्रश्‍न बैंक तैयार कर विद्यालयों को उपलब्‍ध करवाए और विद्यालयों में छात्रों को प्रश्‍न बैंक को हल करवाया जाए।
जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्‍णव ने कहा, कि शिक्षकगण विद्यार्थियों को कन्‍सेप्‍ट क्‍लीयर करे, विद्यार्थियों की जिज्ञासा एवं प्रश्‍नों का समाधान करें। कलेक्‍टर द्वारा सभी विद्यालयों में स्‍मार्ट पेनल उपलब्‍ध कराने की व्‍यवस्‍था की जा रही है। उन्‍होने कहा, कि विद्यार्थियों को पढ़ाने का तरीका, फार्मूलाबेस ना हो। शिक्षक विद्यार्थियों से वन टू वन संवाद करें। उनकी कठिनाईयों को समझकर समाधान करें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम.मांगरिया ने कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्‍यों पर प्रकाश डाला। मास्‍टर ट्रेनर्स  प्रदीप प्रजापति ने भौतिक विषय के अध्‍यापन,  भगवती लाल कुमावत ने गणित विषय एवं  प्रहलाद वैष्‍णव ने अंग्रेजी विषय के गुणवत्‍तापूर्ण अध्‍यापन के तरीकों के बारे में बताया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्राचार्यगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्‍या में गणित, अंग्रेजी, भौतिकी रसायन, विज्ञान के शिक्षकगण उपस्थित थे।

What do you think?