Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

नेशनल लोक अदालत में कुल 21 खंडपीठों के द्वारा किया गया 3644 प्रकरणों का निराकरण

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खंडवा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय खंडवा तथा तहसील सिविल न्यायालय हरसूद एवं पुनासा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय खंडवा में प्रातः 10:30 बजे ए०डी०आर० सेंअर भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा में श्रीमती ममता जैन, के कर कमलों से दीप प्रज्जवलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर विशेष न्यायाधीश एवं समन्वयक नेशनल लोक अदालत श्रीमान् उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश  अनिल चौधरी,  आशीष प्रताप सिंह,  अरविंद सिंह टेकाम,  वीरेन्द्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार  अरविंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  पियूष भावे, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष  रविन्द्र पाथरीकर, जिला मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी  दिलावर सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा लोक अभियोजन अधिकारीगण तथा बैंक, नगर पालिका, विद्युत विभाग, बीएसएनएल, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ पैरालीगल वालेंन्टियर्स उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत हेतु कुल 21 खंडपीठों का गठन किया गया। जिनके द्वारा न्यायालयों में लंबित कुल 688 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कर 96969007/- रू० राशि का अवार्ड पारित किया गया साथ ही प्रीलिटिगेशन स्तर पर 2956 प्रकरणों का निराकरण कर 139591665/- रू. राशी की वसूली कर पक्षकारो को लाभन्वित किया गया।

What do you think?