Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

सरकार के जन प्रतिनिधियों को मजदूर संघ के द्वारा रजिस्ट्रर्ड डाक से शिकायत पत्र भेजी गई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदा पुरम 

नर्मदापुरम भा.म.सं. से संबद्ध न.पा. कर्म. मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि कार्यालय नगरपालिका के द्वारा सीएमओ के हस्ताक्षर से 1 अगस्त 2025  में पत्र जारी करते हुये पत्र  लिखा गया है कि सुंदरकांड पाठ के पारण से नगरपालिका कि छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, यह नियम के विरुद्ध तथाकथित कार्य है, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी, जिसमें वैधानिक कार्यवाही करने कि भी चेतावनी दी गई है यानि सुंदरकांड पाठ के पारण को लेकर नगरपालिका सीएमओ के द्वारा अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए धार्मिक भावनाएं तो आहत कि ही है साथ ही हिंदु धर्म के प्रति सुंदर काण्ड पाठ पारण का अपमान करते हुए ईशनिंदा जैसा कृत्य किया गया है
भगवान श्री राम के अस्तित्व पर देश से लेकर प्रदेश व नगरपालिका में ट्रिपल इंजन कि राम भक्तों की सरकार है रामभक्तों कि सरकार में एक अदना सा अधिकारी सुंदरकांड पाठ के पारण को लेकर जिस तरह अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए छवि धूमिल, तथाकथित, नियम के विरुद्ध , सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी, वैधानिक कार्यवाही कि चेतावनी देना इत्यादि से ओतप्रोत होकर ईशनिंदा करते हुए सत्य सनातन हिंदू धर्म विरोधी जैसी मानसिकता का परिचय दिया गया है ऐसी मानसिकता हिन्दू धर्म के प्रति घातक व खतरनाक है
प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, प्रभारी मंत्री, लोकसभा राज्यसभा सांसद, होशंगाबाद सोहागपुर विधायक को मजदूर संघ ने रजिस्ट्रर्ड डाक पत्र के माध्यम से शिकायत प्रेषित करते हुए अपेक्षा की है कि भगवान श्री राम विरोधी, सुंदरकांड पाठ पारण विरोधी, सत्य सनातन हिंदू धर्म विरोधी नगरपालिका सीएमओ के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही करें जो कि आने वाले निकट भविष्य में इनके साथ साथ सभी राम विरोधियों के लिए एक सीख बन सके रामभक्तों कि सरकार में सभी रामभक्त जन प्रतिनिधियों के मन मस्तिष्क में कितनी आस्था, प्रेम , श्रध्दा श्रीराम प्रभू के प्रति है इनकी भावना कैसी है को लेकर इनके द्वारा जो कार्यवाही नगरपालिका सीएमओ के विरुद्ध कि जायेगी

What do you think?