Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

जिले नर्मदापुरम अस्पताल में ईको और ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदापुरम

संपादक -अशफाक अली 

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के जिला अस्पताल नर्मदापुरम में हृदय स्वास्थ्य की जांच हेतु ईकोकार्डियोग्राम ईको एवं इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम ईसीजी की सुविधा उपलब्ध है।  नर्मदापुरम जिला अस्पताल के डॉ. सतीश तिवारी एमडी मेडिसिन एवं डॉ. शुभम पटेल डीआरपी चिकित्सक ने जानकारी दी कि अस्पताल के एनसीडी परिसर में आने वाले उच्च रक्तचाप, हार्ट फेलियर, कोरोनरी हार्ट रोग, वाल्व संबंधी समस्या सहित अन्य हृदय रोगियों की प्रतिदिन जांच की जा रही है।

डॉ. तिवारी ने बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक लगभग 387 रोगियों की ईको एवं ईसीजी जांच की गई है। अस्पताल में आने वाले हृदयाघात हार्ट अटैक के मरीजों को ईटेड कक्ष में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर आगे की एंजियोग्राफी जांच हेतु हमीदिया अस्पताल, भोपाल रेफर किया जाता है।

नर्मदा पुरम के तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र को उपचार के लिए यह सुविधा जिला अस्पताल में तुरंत उपलब्ध हो जाएगी जिससे हार्ट अटैक के मरीजों को तुरंत इलाज मिल जाएगा इन मशीनों से हृदय रोग के मरीजों को हार्ट अटैक के मरीजों को जांच कर कर तुरंत इलाज उपलब्ध हो जाएगा ज्यादा से सीरियस मरीज को भोपाल रेफर कर दिया जाएगा इससे जिले के आम नागरिकों को इलाज में सुविधा उपलब्ध होगी

ईसीजी जांच पूरी तरह सुरक्षित और दर्द रहित है, जो कुछ ही मिनटों में हृदय की विद्युत गतिविधि रिकॉर्ड कर अनियमित धड़कन, ब्लॉकेज तथा दिल के दौरे की पहचान में सहायक होती है। वहीं ईको इकोकार्डियोग्राम अल्ट्रासाउंड आधारित जांच है, जिसके माध्यम से हृदय की गतिमान छवि प्राप्त कर वाल्व, कक्ष एवं मांसपेशियों की कार्यप्रणाली का आकलन किया जाता है।

पैरामेडिकल एवं सपोर्ट स्टाफ के सहयोग से यह सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे मरीजों को हृदय संबंधी समस्याओं की शीघ्र पहचान एवं उपचार में लाभ मिल रहा है।

What do you think?