Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

450 किशोरियों ने लगवाए एचपीवी के टीके

1 min read

450 किशोरियों ने लगवाए एचपीवी के टीके
खण्डवा- महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान इन दिनों जारी है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी के टीके लगाये जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 450 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिलें में अभी तक 12541 किशोरियों को टीके लगाकर लगभग 80 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में अभी तक किशोरियों को लगाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण में खण्डवा जिला प्रदेश में तृतीय स्थान पर है। ये टीके जिला चिकित्सालय खण्डवा, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लिनिक पर लगाए जा रहे है। डॉ. जुगतावत ने सभी पालकों से अपील की है कि अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए उन्हें एचपीवी का टीका जरुर लगवायें।