Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read

पावनसिटी हरदा
हरदा- प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर  सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, हरदा एसडीएम  अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, टिमरनी एसडीएम  संजीव नागू सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम चारखेड़ा निवासी रामविलास आजने ने आवेदन देकर खेत के टूटे हुए विद्युत खम्बों को सुधराने की मांग की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम बैड़ी निवासी गीताबाई ने आवेदन देकर अपनी भूमि पर गेहूँ की फसन न काटने देने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को मामले की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में ग्राम नयापुरा निवासी रामभरोस ने अपनी कृषि भूमि का सीमांकन कराने हेतु आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में ग्राम झाड़बीड़ा निवासी सुकमनी बाई व शांताबाई ने आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, जिस पर जनपद पंचायत सीईओ को आवेदिकाओं की पात्रता अनुसार लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पानतलाई निवासी कमलेश लोंगरे ने साफ-सफाई व चौकीदारी का वेतन प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।