Skip to content
ताज़ा खबर
बेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
10 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
Uncategorized

संभागायुक्त तिवारी ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का निरीक्षण किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
हरदा- संभागायुक्त  कृष्ण गोपाल तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण कर ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन, स्थापना शाखा, एसी शाखा, एनआईसी तथा अधीक्षक कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली में आवक-जावक प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों की दक्षता परखी। उन्होने निर्देशित किया कि सभी फाईलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही प्रेषित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण कलेक्ट्रेट की आवक-जावक प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड हो तथा पत्र मार्किंग के लिए कलेक्टर और अपर कलेक्टर ही दो स्तर निर्धारित रहें। साथ ही कहा कि कोई भी पत्र लंबित न रहे, प्राप्त होने वाली शिकायतों व पत्रों का शीघ्रता से निराकरण किया जाए। संबंधित शाखा प्रभारी समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करें।
संभागायुक्त ने स्थापना शाखा का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों के समयमान वेतनमान, विभागीय जांच, न्यायालयीन प्रकरण, स्वेच्छानुदान, सेवा पुस्तिका एवं हिट-एंड-रन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि न्यायालयीन प्रकरणों की निरन्तर समीक्षा कर गंभीरतापूर्वक निराकरण कराएं। जवाब दावे समय पर प्रस्तुत किए जाएं। उन्होने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन स्थिति में रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर  सतीश राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What do you think?