Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

मैराथन दौड़” के साथ खंडवा गौरव दिवस के 3 दिवसीय कार्यक्रमो का हुआ शुभारंभ

1 min read
Text Size:

खण्डवा- हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जिले में “खण्डवा का गौरव दिवस” मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह नगर निगम चौराहे से मैराथन दौड़ को खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष  अनिल विश्वकर्मा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष  सेवादास पटेल, एसडीएम खंडवा ऋषि कुमार सिंघई, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। महापौर श्रीमती यादव ने अपने संबोधन में उपस्थित नागरिकों को खंडवा गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने जुंबा डांस का भी आनंद लिया।

What do you think?