Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

चना उपार्जन के लिए 17 केंद्र बनाए गए

2 min read

पावनसिटी  खंडवा
खंडवा – सरकार ने चने के लिए समर्थन मूल्य रु 5875/- प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जिला उपार्जन समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार जिले में चने के उपार्जन के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि चने के उपार्जन के लिए जो केंद्र बनाए गए हैं उनमें सेन्ट्रल वेयहराउस खंडवा, वर्मा वेयरहाउस कोरगला, ममता वेयरहाउस ग्राम बावडिया काजी, श्रीराम वेयरहाउस अमलपुरा, पूर्णिमा वेयरहाउस पिपलोदखास, श्री बालाजी वेयरहाउस केहलारी, जय भोले वेयरहाउस गुडीखेडा, यशवंत वेयरहाउस दोंदवाडा, सृष्टि वेयरहाउस पंधाना, मंजू पटेल वेयर हाउस ग्राम गोंडखेडा, अक्षिता एग्रो वेयरहाउस पुनासा, सीड्स एंड ग्रेन्स वेयरहाउस करोली, दिव्य शक्ति वेयरहाउस, जोगीबेड़ा, बिरदीचंद गुप्ता वेयरहाउस खेड़ी, पटेल वेयरहाउस नया हरसूद, महादेव वेयरहाउस खेरखेडा हरसूद, सिद्दी वेयरहाउस.गंभीर शामिल है। चना उपार्जन का कार्य 30 मार्च से 28 मई 2026 तक जारी रहेगा।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि सभी केन्द्रों पर 30 मार्च से पूर्व गुणवत्ता सर्वेयर की नियुक्ति संबंधित एजेंसी द्वारा अनिवार्य रूप से की जाए। सभी सर्वेयर को प्रशिक्षण मार्कफेड द्वारा दिया जाए। चना उपार्जन केन्द्र पर गुणवत्तापूर्ण स्कंध ही उपार्जित किया जाए। यदि किसी केन्द्र पर नॉन एफ ए क्यू चना उपार्जन के लिए आता है तो उसको पृथक से रजिस्टर में एंट्री करके और किसान को समझाइश देकर अपग्रेडेशन कराया जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि सभी उपार्जन केंद्रों पर इस अपग्रेडेशन के लिए छन्ना, पंखा, क्लीनिंग ग्रेडिंग मशीन, मॉइश्चर मीटर व टेस्टिंग किट अनिवार्य रूप से उपार्जन अवधि में उपलब्ध रखी जाए। उपार्जित स्कंध की तौल के लिए उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में तौलकांटे रखे जाएं तथा चने की आवक अधिक होने की संभावना होने पर अतिरिक्त तौल कांटों की व्यवस्था की योजना पूर्व से रखी जाए। तौल कांटों का सत्यापन नापतौल विभाग से तत्काल कराया जाए।