Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

जिले की 11438 किशोरियों को लग चुके हैं एचपीवी के टीके

1 min read

पावनसिटी  खंडवा
खंडवा – सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी व्हेक्सीन के टीके लगाये जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 1302 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 11438 किशोरियों को टीके लगाए जा चुके है। ये टीके जिला चिकित्सालय खण्डवा, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लिनिक पर टीके लगाए जा रहे है। डॉ. जुगतावत ने बताया टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भी पंजीयन किया जा सकता हैं। उन्होंने सभी पालको से अपील है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को भविष्य में होने वाली सर्वाइकल कैंसर की संभावनाओं की रोकथाम के लिए एचपीवी का टीका निर्धारित टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जरुर लगवायें।