पावनसिटी हरदा

पुलिस कंट्रोल रूम हरदा मेँ  शशांक पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे जिला हरदा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम हरदा मेँ पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के मानसिक तनाव से मुक्ति के सम्बंध मेँ व्याख्यान एवं कई मजेदार एक्टिविटी भी उपस्थित बल कों कराई गईं l कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ड्यूटी के दौरान स्वयं कों तनाव मुक्त रखकर खुश रहकर कर्त्तव्य का निर्वहन किया जाये कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करना एवं नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करना रहा। नशे से दूर रहने के सम्बन्ध मेँ विडिओ दिखये साथ ही शपथ दिलाई

कार्यक्रम में विशेषज्ञ एवं हार्टफुलनेस संस्था के समन्वयकों द्वारा अधिकारियों कों मानसिक तनाव प्रबंधन, पारिवारिक सामंजस्य एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने शिविर में सक्रिय सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस कार्यक्रम मेँ  विशेष रूप से सभी उपस्थित रहे l

Leave a Reply