आगामी ईद पर्व को दृष्टिगत रखते हुए हरदा पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में अति पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक शालिनी परस्ते, टीआई रोशनलाल भारती, टीआई रामसुमेर तिवारी, नायब तहसीलदार बीडी तख़मानिया, सूबेदार उमेश ठाकुर सहित विभिन्न धर्म एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित जनों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए ईद पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की समझाइश दी गई।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने भी प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की बात कही।

