पावनसिटी हरदा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक सिंह द्वारा जिले में अवैध गतिविधि के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन मे थाना इंडिया थाना प्रभारी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम रातातलाई स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़ गए आरोपियो में गोविन्द सांकला निवासी कचबैड़ी, सोनू उर्फ सोहन कहार निवासी अन्नापुरा हरदा तथा रूपेश गुर्जर निवासी ग्राम सुखरास शामिल हैं।
तलाशी के दौरान आरोपियो के कब्जे से कुल 7.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, नगदी ₹14,000/- तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जप्त किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गोविन्द द्वारा मादक पदार्थ विक्रयकरना तथा अन्य दोनों आरोपियो ं द्वारा खरीदना पाया गया।
उक्त आरोपियो के विरुद्ध थाना हंडिया थाना में अपराध क्रमांक 148/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई

