Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

साधु-संतों का आगमन समाज में सकारात्मकता, आध्यात्मिक ज्ञान और मार्गदर्शन लाता है-पूर्व मंत्री कमल पटेल

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

हरदा- पूर्व कृषि  मंत्री कमल पटेल ग्रह ग्राम रातातलाई निवास, जिला हरदा में मां नर्मदा जी की परिक्रमा के कर रहे पूज्य अवधेश चैतन्य जी (दाता) महाराज सूरजकुंड वालों का आगवन हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, राजेश पटेल गोयत, ओलंपिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संदीप पटेल द्वारा पूज्य गुरुदेव और साधु, संतों का आत्मीय स्वागत, बंधन एवं अभिनंदन किया वही महाराज जी अब साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया वही मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने बताया कि साधु-संतों का आगमन समाज में सकारात्मकता, आध्यात्मिक ज्ञान और मार्गदर्शन लाता है। वे त्याग, प्रेम, और करुणा के प्रतीक हैं, जो मानवता को सही मार्ग दिखाते हैं। उनका आगमन क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ आशीर्वाद का माध्यम बनता है। इनके सान्निध्य में सत्संग और दर्शन से आध्यात्मिक उन्नति होती है।

साधु-संत समाज को सत्य, अहिंसा, और सेवा का मार्ग सिखाते हैं, जो हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। उनके आगमन पर भक्तगण उनके आशीर्वचनों से अभिभूत होते हैं, जिससे क्षेत्र में सुख और शांति की भावना बढ़ती है।संतों का सान्निध्य और उनका दर्शन (संग) तीर्थ स्थलों से भी बढ़कर होता है, जो जीवन में आत्म-संयम लाता है। साधु संत अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मानवता को एक समान मानते हैं और समाज में फैले भेद-भाव को दूर करने का प्रयास करते हैं।

What do you think?