पावनसिटी खंडवा

खंडवा, – मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत जिले की संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान 29 सितंबर 2026 मंगलवार को संपन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन खंडवा श्री ऋषव गुप्ता द्वारा बताया गया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार मतदान दिवस पर संबंधित पंचायत क्षेत्र में स्थित उद्योग, कारखाने, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दुकानों में कार्यरत मतदाताओं को मतदान का अवसर उपलब्ध कराने के लिए संबंधित संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों द्वारा मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री ऋषव गुप्ता द्वारा बताया गया कि जिस ग्राम पंचायत में उपचुनाव होना है, उनमें खंडवा जनपद के ग्राम जसवाड़ी, छैगाँवमाखन जनपद के ग्राम बारूड़ एवं पंधाना जनपद के ग्राम बगमार में सरपंच पद के लिए मतदान 29 सितम्बर को प्रातः 7 से अपराह्न 3 बजे तक होगा। उन्होंने संबंधित उद्योगों, कारखानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों के संचालक मतदान दिवस पर अवकाश घोषित कर अपने यहां कार्यरत मतदाताओं को मतदान करने का अवसर उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने तीनों ग्राम पंचायत में धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Leave a Reply