Skip to content
ताज़ा खबर
किसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराए
11 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 11 November 2026
हरदा

हरदा में डीएलसीसी,डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

हितग्राहीमूलक योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश

हरदा – हरदा जिले की डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक अपर कलेक्टर  पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में आर.बी.आई. के एलडीओ  मनोज कुमार, डीडीएम नाबार्ड  राहुल कुशवाह, अग्रणी जिला प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक मनोज पवार, आरसेटी डायरेक्टर  दिनेश कुमार शाक्य सहित जिले के सभी नोडल बैंक अधिकारी, शाखा प्रबंधक एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार ने वित्त वर्ष 2026-27 में शासन द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के लक्ष्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित किये गये सभी लक्ष्यों को समय-सीमा से पूर्व पूर्ण किया जाए, इसके लिए विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्व-रोजगार योजना, डॉ. भीमराव आर्थिक कल्याण योजना सहित कृषि, उद्यानिकी, उद्योग व अन्य विभागों के माध्यम से संचालित स्व-रोजगार एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत विभागों द्वारा बैंकों को आवंटित लक्ष्य, उनके विरुद्ध प्रस्तुत प्रकरण, स्वीकृत प्रकरण एवं हितलाभ वितरण की बैंक शाखावार, योजनावार विस्तार से समीक्षा की गई।

What do you think?