Skip to content
ताज़ा खबर
किसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराए
11 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 11 November 2026
खंडवा

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा

मो. 9425045481

“सेवा संकल्प अभियान” के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

खंडवा  – “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालवा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘मेरे सपनों का भारत’ रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

डिप्टी कलेक्टर एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुश्री दीक्षा भगोरे ने बताया कि कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीक, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत की परिकल्पना जैसे विषयों को अपनी चित्रकला में आकर्षक ढंग से उकेरा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच संस्कार सांस्कृतिक समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए जनजागरूकता संदेश को सराहा।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी, सामाजिक कार्यकर्ता  अशोक गौर, जनपद पंचायत खालवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रतीलाल कनासे, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य  आनंद भारद्वाज तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  जगदीश पटेल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिला और विकसित भारत के संकल्प को चित्रकला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्ति मिली।

What do you think?