पावनसिटी खंडवा

मो. 9425045481

खंडवा  – “ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल” पर विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक 24 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक कृषि यंत्री अधिकारी द्वारा बताया गया कि इसमें श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर कृषि यंत्र शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों की लॉटरी 7 अक्टूबर को संपादित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषकों को आवेदन के साथ अपने स्वयं के बैंक खाते से सहायक कृषि यंत्री खंडवा के नाम निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होगा। जिले के कृषक अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक कृषि यंत्री खंडवा में संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply