पावनसिटी समाचार खंडवा
आरटीओ नेआरटीओ ने यात्री 9 बसों में कमी पाए जाने पर 19500 हजार का चालान बनाया
खंडवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आरटीओ श्रीमती निशा चौहान के जांच दल द्वारा खंडवा – इंदौर मार्ग पर संचालित यात्री बसों की सुरक्षा के तहत जांच की गई। जांच के दौरान यात्री बसों की आपातकालीन खिड़की को खुलवाकर देखा गया। जांच के दौरान यात्री बसों की ओवरलोडिंग, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का लाइसेंस तथा बस के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई।
आरटीओ श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि इस दौरान लगभग 25 बसों की जांच की गई जिनमें से 9 बसों में कमी पाए जाने पर 19500 हजार का चालानी कार्यवाही करते हुए राजस्व वसूला गया। इसके अलावा एक यात्री बस क्रमांक MP 04 PA 2903 बिना वैध दस्तावेजों के यात्रियों को ले जाती हुई संचालित होने पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा जप्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षार्थ खड़ी करवाई गई। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा इस तरह का जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

