पावनसिटी समाचार हरदा
संपादक- सैयद अशफाक अली
मो.9425045481
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ,श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के मार्गदर्शन में श्रीमान एसडीओपी महोदय खिरकिया के निर्देशन मे व थाना प्रभारी सिराली व जिला आबकारी विभाग की टीम द्वारा आबकारी की कार्यवाही की गयी
9 को वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में अवैध शराब की धरपकड़ की मुहिम चलायी गई । ग्राम दीपगाँव खुर्द, जूनापानी , आमासेल, गहाल, रोलगांव, धनकार, मुंडासेल व सुल्तानपुर में संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर अवैध रुप से शराब विक्रय करने वालों की धरपकड़ की गई जिसमें ग्राम सुल्तानपुर से एक प्रकरण, ग्राम धनकार से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई । ग्राम दीपगाँव खुर्द से एक प्रकरण , ग्राम जूनापानी से एक प्रकरण व ग्राम आमासेल से दो प्रकरण व ग्राम डगावाशंकर से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई । कुल 07 प्रकरण तैयार कर जप्त अवैध शराब कुल 69 लीटर शराब जप्त की गई तथा सभी ग्रामों से जप्तशुदा महुआ लहान कुल 290 लीटर नष्ठ किया गया । सीताराम पटेल थाना प्रभारी सिर खुशहाल बघेल, कमलेश मगरदे, रामनिवास मीणा, ईशांत गौर, सुनील इवने व जिला आबकारी दल श्रीमान एडीईओ अमरसिंह बघेल,दीपिका वायकर,पूनम मानकर एवं संयुक्त आबकारी बल जिला हरदा के साथ संयुक्त रुप से दबिश देकर आबकारी की कार्यवाही की गई ।

