Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

हरदा यातायात पुलिस की अनोखी करवाई 50 साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट मॉडिफाईड साइलेंसरों पर बड़ी कार्रवाई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
पुलिस अधीक्षक  शशांक के निर्देश पर मॉडिफाईड साइलेंसरों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई

हरदा यातायात पुलिस ने मॉडिफाईड साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 अवैध साइलेंसरों पर रोड रोलर चलवाकर नष्ट किया। लंबे समय से शहरवासियों की शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मनचले बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाईड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज करते हुए शहर के मार्गों से गुजरते हैं, जिससे बुजुर्गों, मरीजों और आमजनों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इन शिकायतों को पुलिस अधीक्षक शशांक ने गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा था कि शहर में शोर प्रदूषण फैलाने वालों और नियम विरुद्ध साइलेंसर लगाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीमों का गठन किया गया। टीमों ने रोजाना कॉलोनियों के अंदरूनी मार्गों, बाजार गलियों और मुख्य स्थानों पर तैनाती कर बुलेट वाहनों की जांच शुरू की। पकड़े गए वाहनों को थाना यातायात लाकर साउंड लेवल मशीन से परीक्षण किया गया, और जिन साइलेंसरों का मॉडिफाईड होना पाया गया, उन्हें तुरंत वाहन से उतरवाकर जप्त किया गया।
यातायात थाना प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 50 मॉडिफाईड साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें आज नगर पालिका के रोड रोलर से कुचलकर पूरी तरह नष्ट कराया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग नहीं हो सके।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि शोर प्रदूषण और नियम उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और ऐसे चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी।

What do you think?