Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : लगातार शतरंज की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का बढ़ा खेल का स्तर – कलेक्टर सिद्धार्थ जैन

2 min read
Organizing a chess tournament
Text Size:

Harda News : डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के द्वारा पांचवा चेस टूर्नामेन्ट का आयोजन रविवार को विद्या ग्रेस एकेडमी हरदा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मुख्य आतिथ्य में की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर  जैन ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने इतने उत्साह के साथ प्रतियोगियों में भाग लिया यह बहुत हर्ष की बात है। लगातार हरदा जैसी जगह में शतरंज प्रतिभागियों हो रही है, जिससे खिलाड़ियों का खेल का स्तर बढ़ गया है। निश्चित ही आने वाले समय में हरदा जिले का नाम प्रदेश ही नहीं देश के स्तर पर होगा।

चेस प्रतियोगिता में 94 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 54 खिलाड़ी एवं ओपन वर्ग में 40 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक जैन, सचिव पी.सी. पोर्ते, उपाध्यक्ष जय शंकर कानवा, मिडिया प्रभारी रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्यम बंसल,  विनोद उपाध्याय, राजेश गौर, राम गोपाल रघुवंशी, गणेश पटेल, अक्षय तोमर सहित बच्चों के माता-पिता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया।

प्रतियोगिता में अण्डर 14 वर्ग में प्रथम स्थान राघव द्विवेदी, द्वितीय स्थान लक्ष्य तनवानी, तृतीय स्थान वासु सिंह, चतुर्थ स्थान ऐकांश श्रीमाली एवं पांचवा स्थान आर्यन सोलंकी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में प्रथम स्थान हरदा कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान अर्जव जैन, तृतीय स्थान दिलीप कुमार गुप्ता, चतुर्थ स्थान यश पचौरी, पांचवा स्थान अक्षय सिंह तोमर ने प्राप्त किया । साथ ही इस बार से हरदा स्टार ऑफ द सीटी के दो पुरूस्कार रखें गये,  जो सद्दाम पठान एवं आलोकिक राय को दिये गये। कार्यक्रम के अंत में सचिव पी.सी. पोर्ते ने आभार व्यक्त किया।

What do you think?