Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान का निजी दौरा हरदा बावड़िया पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र  हरदा

हरदा – भारत सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने हरदा के बावड़िया पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

कृषि मंत्री  चौहान ने ग्राम बावड़िया में  राजेंद्र सिंह राजपूत के निवास पर पहुँचकर उनके पिता स्वर्गीय दयाराम राजपूत एवं हरदा के  धरंजय इनानिया की माता स्वर्गीय भगवती बाई इनानिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान पूर्व मंत्री  कमल पटेल, पूर्व विधायक टिमरनी  संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष  गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने लगाया कदम का पौधा
केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बावड़िया में संक्षिप्त प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री  कमल पटेल, पूर्व विधायक टिमरनी  संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष  गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत के साथ कदम का पौधा भी लगाया।

What do you think?