Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

टिमरनी के अधिवक्ता संघ चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

अधिवक्ता संघ चुनाव में अजय पाटिल सचिव पद पर, जय जगताप कोषाध्यक्ष, ज्योतिरादित्य उपाध्याय ग्रंथपाल पद, रुबीना खान महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए

टिमरनी- मध्य प्रदेश के हरदा जिले के टिमरनी तहसील में  अधिवक्ता संघ टिमरनी सहायक निर्वाचन अधिकारी राहुल सोमवंशी ने बताया कि, अधिवक्ता संघ टिमरनी के वर्ष 2025-27 के निर्वाचन  नामांकन फार्म पर दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जाना था। निर्धारित समयावधि में किसी भी नामांकन फार्म पर कोई दावा आपत्ति प्रस्तुत नहीं हुई, जिसके चलते सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथपाल, और महिला कार्यकारिणी पदों पर एक एक नामांकन फार्म जमा होने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष राजपूत ने बताया कि नामांकन फार्म जमा होने की अंतिम तिथि तक सचिव, कोषाध्यक्ष और ग्रंथपाल पदों पर सिर्फ एक एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिन्हें कि स्क्रूटनी में वैद्य पाया गया, और  नामांकन फार्मों पर कोई दावा आपत्ति प्रस्तुत नहीं होने से इन पदों के उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें सचिव पद पर अधिवक्ता अजय पाटिल, कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता जय जगताप, ग्रंथपाल पद पर अधिवक्ता ज्योतिरादित्य उपाध्याय, महिला आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य पद पर रुबीना खान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शेष पदों पद पर एक से अधिक नामांकन फार्म जमा हुए है, नामांकन फार्म वापसी होना है।

What do you think?