पावनसीटी खंडवा

 संपादक-अशफाक अली

खंडवा – हर घर तिरंगा अभियान के तहत खंडवा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में म प्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था द्वारा ग्राम लोहारी में गायत्री विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । विद्यार्थियों की यह तिरंगा रैली गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए वापस स्कूल में आकर संपन्न हुई। इस दौरान गांव के सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a Reply