Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

जिले में सिविल डिफेन्स के तहत नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने इन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश अनुसार 16 मई को रहटगांव, 17 मई को खिरकिया, 18 मई को सिराली, 19 मई को हंडिया तथा 20 मई को हरदा में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिये है। उन्होने निर्देशित किया है कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में एसडीएम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के सीईओ भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

जारी आदेश अनुसार 16 मई को रहटगांव तहसील में आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार श्रीमती रेखा गुजरे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 17 मई को खिरकिया में आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार श्रीमती लवीना घाघरे तथा 18 मई को सिराली में आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार रामकुमार झरवडे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके लिये हंडिया में 19 मई को आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार वीरेन्द्र उईके तथा हरदा में 20 मई को आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार  राजेन्द्र पंवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

What do you think?