Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत उद्यानिकी कार्यशाला सम्पन्न

1 min read
Text Size:

Harda News : उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जलगंगा संवर्धन कार्यक्रम के तहत बुधवार को एक दिवसीय उद्यानिकी कार्यशाला का आयोजन तहसील खिरकिया के ग्राम चारूवा में किया गया। कार्यशाला में किसानों को जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत जल की उपयोगिता तथा ड्रिप-स्प्रिंकलर तकनीक से पानी की बचत कर खेती करने के तरीके के बारे में बताया गया।

इस दौरान उद्यानिकी अधिकारी महेन्द्रसिंह लोवंशी एवं गंभीरसिंह जाट ने विभाग में संचालित उद्यानिकी योजनाओं प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, राष्ट्रीय कृषि सिंचाई योजना ‘पर ड्रॉप मोर कॉप’ तथा अन्य उद्यानिकी योजनाओं में दी जाने वाली सहायता तथा किसान पंजीयन व योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में जिला रिर्साेस पर्सन संतोष मलाजपुरे ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत खाद्य प्रसंसकरण इकाई की स्थापना, डीपीआर तैयार करने, बैंक लोन स्वीकृत कराने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टी.आर. चौहान ने पानी बचाओ, नरवाई न जलाने तथा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी उपस्थित किसानों को दी। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच माखनसिंह सौलंकी भी मौजूद थे।

What do you think?