Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

बोरवेल टास्कफोर्स के सदस्यों इंसिडेंट रेस्पॉंस टीम का प्रशिक्षण सम्पन्न

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
हरदा  जिला एवं तहसील स्तर पर इंसिडेंट रेस्पॉंस टीम एवं बोरवेल टास्कफोर्स सदस्यों का गुरूवार को एक दिवसीय बोरवेल दुर्घटना राहत और बचाव तकनीक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बोरवेल दुर्घटना राहत और बचाव तकनीक विषय पर प्रशिक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम होमगार्ड व एसडीईआरएफ के माध्यम से किया गया। प्रदर्शन के दौरान बोरवेल दुर्घटना राहत और बचाव तकनीक विशेष पर प्रशिक्षण तथा बोरवेल में गिरे हुये बच्चे को बचाने के लिये इम्प्रोवाईज्य मैथेड से बनाये गये उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व जिला सेनानी होमगार्ड श्री इन्दल उपनारे के मार्गदर्शन में जिला पंचायत कार्यालय हरदा में किया गया। प्रशिक्षण में डॉ. रामकृष्णा गुर्जर ने बोरवेल दुर्घटना में गिरे बच्चों को प्रथमोपचार के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्लाटून कमाण्डर श्री जे.एल. कोठारी ने बोरवेल दुर्घटना राहत और बचाव तकनीक विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री इन्दल उपनारे, प्लाटून कमाण्डर श्री जे.एल. कोठारी, हवलदार स्टोरमेन श्री दीपक ठाकुर सहित अन्य होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान उपस्थित थे।

What do you think?