Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
मध्य प्रदेश की हरदा जिले में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन  से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
ट्राफिक वार्डन , नगर,ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को दिया यातायात जागरूता प्रशिक्षण । नगर एवं ग्रामीण रक्षा समितियां को प्रशिक्षण देने से गांव के लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने में मदद मिलेगी इन समितियां के द्वारा यातायात संबंधित नियम व कानून का पालन करने के लिए  नागरिकों को जागरूक किया जाएगा और बताया जाएगा की यातायात के नियमों का पालन करने से आप भी सुरक्षित है आपका परिवार की सुरक्षित है
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के कुशल निर्देशन में थाना यातायात द्वारा सेमिनार हाल में यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 160 ट्रैफिक वार्डन, नगर रक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा ने सुरक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता एवं यातायात नियमों के पालन की अपील की साथ ही उन्होंने “राहवीर योजना” की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन आवर” में अस्पताल पहुँचाकर जान बचाने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाता है ।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर ने कहा कि सुरक्षा समिति के सदस्य पुलिस विभाग का अभिन्न अंग हैं और वे समाज में पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यों को न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करने, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को भी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रेरित किया।
थाना प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने यातायात नियमों के साथ-साथ भारत सरकार की राहवीर योजना, हिट एण्ड रन प्रतिकर योजना एवं कैशलेस उपचार योजना की विस्तृत जानकारी दी साथ योजनाओ के सबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया ।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा,श्रीमती रजनी गुर्जर, सूबेदार उमेश ठाकुर,  महेश शर्मा, अभिषेक, नीरज तिवारी,  रतन एवं आर ललित गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What do you think?