श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना प्रभारी टिमरनी द्वारा गठित टीम द्वारा थाना टिमरनी के सुहागपुर गाँव के पास खेतों में मोटर पर लगे केबल वायर चोरी करने की फरियादी अभिषेक पिता रेवा शंकर जाट द्वारा शिकायत की गई थी जो फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक- 306/26 धारा – 303(2)bns का कायम कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर सूचना व सायबर सेल हरदा की मदद से थाना टिमरनी टीम व गठित टीम द्वारा आरोपियों को चिन्हित कर आरोपियान 1.सोहन पिता अशोक तारले उम्र 32 वर्ष 2. बाल अपचारी दोनों निवासी मनियाखेड़ी थाना टिमरनी जिला हरदा से चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ कर मेमोरेंडम अनुसार बताए स्थान से केवल वायर 30 फीट, वायर 600 फीट व एक घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना बजाज कंपनी कुल मशरूका 35000 की विधिवत जप्त की गई l
मुख्य भूमिका
1. उप निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव
2. प्रधान आरक्षक विजय
3. आरक्षक अर्जुन
4. आरक्षक शैलेंद्र परमार
5. आरक्षक शैलेंद्र राजपूत
टिमरनी थाने के अन्य लम्बित प्रकरणों में चोरी के सम्बन्ध में सतत पूछताछ व विवेचना जारी है।

