Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Timarni News : टिमरनी में युवाओं के लिए खुली युवा लाइब्रेरी

2 min read
Youth library opened for youth in Timarni
Text Size:

Timarni News : टिमरनी में स्थानीय जागरूक युवाओं के द्वारा नए नए नवाचार होते रहे है। आज सी.वाय.एफ से जुड़ी युवा साथी तनिष्का कैथवास ने शेडो संस्था के सहयोग से “जयपाल सिंह मुंडा पुस्तकालय” का शुभारंभ किया गया।

पुस्तकालय का उद्घाटन वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद रानी कनेरे और तनिष्का के बंधुता समूह के साथी आयुष, निकिता, ओम, मुस्कान, कनक, जया और गौरी शामिल रहे। इस पुस्तकालय में बंधुता, न्याय, समता और नागरिकता से संबंधित कहानियों और किताबों का संग्रह किया गया है।

पुस्तकालय का उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बच्चों, युवाओं और नागरिकों के लिए एक ऐसा स्थान बनाना है, जहां वे साथ आकर अध्ययन कर सकें और आपसी संवाद को बढ़ावा मिले।

शेडो संस्था की कार्यक्रम संयोजक वानी सिंह बताती हैं कि तनिष्का ने स्थानीय 25 युवा साथियों के साथ मिलकर “बंधुता समूह” का गठन किया, जिसका उद्देश्य नगर के विकास में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।

इसके साथ ही शेडो संस्था की टीम ने नगर के लोगो से आव्हान किया है कि वे अपने घरों में पड़ी पुस्तकों को दान करे।
पुस्तक संग्रह के लिए शेडो संस्था एक अभियान शुरू करने जा रही है जिस से इस पुस्तकालय में अधिक से अधिक पुस्तकें आ सके और युवा इन्हें पढ़ सके।

What do you think?