Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : सायबर सेल की कड़ी मेहनत लाई रंग 20 लाख कीमत के मोबाईल किये जप्त

2 min read
Cyber ​​cell's hard work paid off with Rs 20 lakh
Text Size:

Harda News : हरदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतत्व में हरदा सायबर सेल की कड़ी मेहनत और लगन से वर्ष 2023-2024 में गुम हुए मोबाईल जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रू. थी धारकों तक पहुंचाए गए। मोबाईल मालिकों ने अपने मोबाईल मिल जाने पर खुशी जाहिर की और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और सायबर सेल की पुरी टीम का धन्यवाद दिया। मोबाईल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदा बुलाकर गुम हुए मोबाईलों सुपुर्द किया गए।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं मति राजेश्वरी महोविया के निर्देशों के परिपालन में सायबर सेल हरदा में कार्यरत प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकूर एवं सायबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक नीरज साहू आरक्षक कमलेश सिंह परिहार, मनोज दोहरे, मयंक चौहान, लोकेश सातपूते द्वारा सक्रियता दिखाते हुए कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त एवं थानों से आये गुम मोबाईलों के आवेदन को एकत्रित कर तकनीसी सहायता से विगत वर्ष 2023-2024 में गुम हुए कुल 134 नग मोबाईलों को खोजने में सफलता प्राप्त की है।

इन 134 मोबाईलों को संबंधित थानों को सूचित कर मोबाईलों को पुलिस कब्जे में लिया है। मोबाईल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदा बुलाकर गुम हुए मोबाईलों सुपुर्द किया गया। गुम हुए मोबाईल को प्राप्त कर आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं सायबर सेल टीम को धन्यवाद दिया गया।

इन 134 मोबाइलों की कीमत अनुमानित 20 लाख रूपये है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा मालिकों को सुपुर्द किया गया है। सायबर सेल हरदा द्वारा वर्ष 2024 में कुल 322 मोबाईल जिनकी कीमत लगभग 47 से 48 लाख रूपये है, पे्रस कान्र्फेस के माध्यम से आवेदकों तक वापिस पहुंचाया गया है।

आवेदक जिनके मोबाईल गुम हुए है जिनसे संपर्क नहीं हो पाया है कृपया सायबर सेल हरदा से संपर्क कर लेवें।

What do you think?