Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Timarni News : चारखेड़ा मे पुलिस अधीक्षक ने नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सम्मेलन का किया आयोजन

1 min read
Superintendent of Police in Charkheda
Text Size:

Timarni News :पुलिस मुख्यालय म. प्र. भोपाल द्वारा अनुमोदित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ ग्राम चारखेड़ा में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में थाना प्रभारी द्वारा सभी बिट के अधिकारी कर्मचारियों का परिचय कराया। इसके बाद एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया द्वारा साइबर संबंधित जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि किस तरह साइबर क्राइम द्वारा लोगों से ठगी की जाती है। और साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए इसके संबंध में ग्रामीणों का जागरूक किया।

महिला प्रकोष्ठ शाखा डीएसपी अरुणा सिंह द्वारा महिला अपराध संबंधित जानकारी प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के कारण होने वाले दुष्टपरिणामों के बारे में ग्राम वासियों को अवगत कराया और नशा न करने के लिए ग्रामीणो को जागरूक किया। रक्षा समितियों द्वारा ग्राम में सम्मेलन का आयोजन कर नगर एवं ग्राम रक्षा समितियों के उद्देश्यों को बताया। साइबर फ्रॉड के विषय पर प्रकाश डाला बाद टी शर्ट वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी अनुभाग टिमरनी, थाना प्रभारी रोशनलाल भारती थाना टिमरनी और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

संवाददाता ब्रिजेश रिछारीया टिमरनी

What do you think?