Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
भोपाल

Bhopal News : एमपी में सर्द हवाओं ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज सर्दी का सितम है जारी….

3 min read
Cold winds spoiled the weather in MP

Bhopal News : मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। इन दिनों कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में सर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही ठंडा मौसम बने रहने की संभावना है। दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। शीतलहर के चलते कई शहरों के दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सुबह के समय कई जगहों पर ओस से कोहरा सा छाया रहा। वहीं राजधानी भोपाल में इस सीजन की सबसे ठंडी रात देखने को मिली है और पारा 4 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

ठंड के बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही तापमान में गिरावट और शीतलहर चलने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग दिन में धुप निकलते ही ठंड से बचने के लिए धुप का सहारा लें रहे है। रात होते ही लोग अपने घरों में ही रहना पंसद कर रहे है। घर के बहार लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है।

ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। ठंड है कि कम होने का नाम नहीं ले रही। ठंड की वजह से बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के बड़ जाने से पशु पक्षी भी बहुत ज्यादा परेशान है। पक्षियों शीतलहर से बचने का कोई सहारा नजर नहीं आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर के बाद ठंड और तेज हो सकती है। पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी/घंटा की गति से सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम बह रही है। उत्तरी भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बर्फ पिघलने से ठंडक और बढ़ रही है।
राजधानी भोपाल में भी शीतलहर की वजह से ठंड़ के तेवर तीखे हो गये है।

मध्यप्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी व पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही ओस की चादर से ढक़ जा रहे है। कोहरा ऐसा छाया हुआ है हाथ को हाथ नजर नहीं आये। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के वक्त गाड़ी सभल कर चलाने की सलाह दी जा रही है।

What do you think?