Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : शहर में शीत लहर का प्रकोप जारी ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का लिया सहारा

3 min read
Cold wave continues to wreak havoc in the city
Text Size:

Harda News : मध्यप्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है। उत्तरभारत में पहाड़ी इलाको में हो रही लगातार बर्फबारी और पश्चिमी विक्षाम से चल रही शीत लहर की वजह से मध्यप्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। एमपी में प्रसिद्ध पचमढ़ी में ठंड से लोगों का बुरा हाल है। यहां बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यहां के मैदानी इलाके में घास के ऊपर बर्फ की सफेद चादर जम गई है, यहां के नजारे देख ऐसा लगा जैसे कश्मीर की वादियों में पहुंच गए हों।

पचमढ़ी में हो रही बर्फबारी का असर नर्मदापूरम पर भी पड़ रहा है। नर्मदापुरम भी बर्फीली हवाओं का जोर जारी है। ठंड के कारण हिल स्टेशन के मैदान में ओस की बूंदें जम गई हैं। हिल स्टेशन पचमढ़ी के मैदानों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी से पचपढ़ी का मौसम बहुत सुहाना हो गया है। जो सैलानियों को भी आकर्षित अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वहीं लगातार पड़ रही ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। पचमढ़ी के मैदानी इलाकों, झील किनारे, गाडिय़ों की सीट के ऊपर बर्फ की चादर जमी हुई नजर आई।

पूरे मध्यप्रदेश में बड़ रही ठंड का असर हरदा शहर में भी देखने को मिल रहा है आज सुबह से ही चल रही शीत लहर से हरदा शहर में कड़ाके कि ठंड ने आम लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया लोगों ने आग जला कर ठंड से बचने की कोशिश की। सभी लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।

मौसम विभाग ने भी अगले 72 घंटे तक शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। हरदा शहर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी शीत लहर से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया कि छोटे बच्चे और बुजुर्गों को ठंड से बचा कर रखें। हो सके तो अभी घर से कम निकलें या फिर सिर, नाक, कान, मुंह को अच्छे से गर्म कपड़ो से ढंक कर रखें। ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनें। बाहर जाएं तो बाइक पर कम सफर करें। बहुत जरूरत पडऩे पर ही घर से बहार निकले पिछले 24 घंटे में ठंड ओर तेज बडऩे के आसार है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है¡ हालांकि, भोपाल और उज्जैन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

What do you think?